जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निकायों के निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में नगर निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर संपन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया की आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम आदि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वंदन योजना के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं हे के निर्माण हेतु स्वीकृत कार्यों का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य को शुरू कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने नगरीय झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना के अंतर्गत पोखरे का सौंदर्गीकरण कार्य बारिश से पहले सभी कार्यों को पूर्ण कर ले। सीवरेज एवं जल निकासी के अंतर्गत नाला निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बारिश से ढे पहले पूर्ण कर ले जिससे बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या न उत्पन्न होने पाए। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त एलबीसी पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत उपस्थित थे।

