नेपाल के बिना हमारे धाम व राम अधूरे-पीएम मोदी
पीएम मोदी एवं नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया
पीएम मोदी ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए 15 हजार करोड़ रुपये (24 हजार करोड़ नेपाली रुपये) के आर्थिक पैकेज की घोषणा की
पीएम मोदी व बालेन्द्र शाह ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए,तथा कुल 19 घोषणाएं की
पीएम मोदी व बालेन्द्र शाह के बीच लगभग 100 मिनट तक चली द्विपक्षीय बैठक,द्विपक्षीय बैठक में हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच कमजोर पड़े भरोसे को फिर से मजबूत किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,त्रेतायुगीन रिश्तों को नई गति देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस
भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार! नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर भारत व नेपाल के बीच महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी एवं ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। नई दिल्ली में नेपाल में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आए बालेन्द्र शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच सोमवार को लगभग 100 मिनट तक चली द्विपक्षीय बैठक ने दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में कमजोर पड़े भरोसे को फिर से मजबूत किया। इस दौरान मोदी ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए 15 हजार करोड़ रुपये (24 हजार करोड़ नेपाली रुपये) के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जबकि कुल 19 ऐसी घोषणाएं की गईं। जो कि सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षणिक और कनेक्टिविटी संबंधों को और गहरा करेंगी। भविष्य की दिशा तय करने के लिए इस मौके पर पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत और समुन्नत नेपाल का संयुक्त्त विजन दस्तावेज जारी किया।
बालेन्द्र बोले- भारत और नेपाल के बीच भरोसा हिमालय से भी ऊंचा, समुद्र की तरह व्यापक,पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे हैं तो उनके नेपाली समकक्ष शाह ने कहा कि भारत नेपाल के संबंध हिमालय की तरह अडिग और समुद्र की तरह व्यापक हैं। मंगलवार सुबह राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री शाह का राजकीय स्वागत हुआ। उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। बाद में शाह ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध हिमालय की तरह अडिग और समुद्र की तरह व्यापक हैं। सरयू से कमला तक संस्कृति का सेतु,भारत-नेपाल मैत्री को नया आयाम देगा,इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस सेवा अयोध्या धाम और माता जानकी धाम की पावन भूमि जनकपुर को रेल मार्ग से जोड़ते हुए भारत-नेपाल के सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगी। यह रेल सेवा दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक आत्मीयता और प्रगाढ़ मैत्री के साथ ‘विरासत और विकास’ के संगम का प्रतीक बनेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर के त्रेता युगीन रिश्तों को सरयू कमला एक्सप्रेस नई गति देगी। रामनगरी और मिथिला के बीच रेल संपर्क से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को एक दूसरे के आराध्य के दर्शन सहज होंगे, तो सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आर्थिक संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सरयू कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ होने के अवसर पर विचार व्यक्त कर रहे मुख्यमंत्री योगी ने कहा, माता जानकी की भूमि जनकपुर को अयोध्या से जोड़ने वाली यह रेल सेवा विरासत और विकास के अद्भुत संगम का उदाहरण है। नेपाल के श्रद्धालु अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे, जो भारत के श्रद्धालुओं को जनकपुर धाम में माता जानकी के दर्शन की सुविधा मिलेगी।अयोध्या से जनकपुर के लिए ट्रेन का परिचालन आज से आरंभ हो गया है,प्रतिदिन हजारों लोग दोनों देशों के बीच एवगमन करते हैं।
सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस की समय-सारिणी:-अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से जनकपुर के लिए प्रस्थानः सोमवार शाम 5.50 बजे
जनकपुर से अयोध्या कैंट के लिए प्रस्थान : शनिवार दोपहर 1.10 बजे
ट्रेन से अयोध्या से जनकपुर की दूरी 604 किलोमीटर
मध्यवर्ती स्टेशनों के लिए टिकट का कोटा: 30 प्रतिशत
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन: अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, जनकपुर आदि।सोर्स विज्ञप्ति।


