Sun. Feb 15th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के पिछले बैठक के कार्यो की प्रगति एवं वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक हुई

सिद्धार्थनगर: 06 जून 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के पिछले बैठक के कार्यो की प्रगति एवं वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक हुई

जिलाधिकारी ने उक्त समीक्षा बैठक के दौरान बिलिंग कम पाये जाने पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी अधिशासी अभियन्ता बिना मेरी अनुमति के बिना नही जायेगा तथा एसडीओ और जेई अधीक्षण अभियन्ता से अवकाश लेकर ही जायेंगे

सिद्धार्थनगर: विद्युत विभाग के कार्यो एवं वसूली की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में सिद्धार्थ सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 पिछले माह के बैठक के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा एसडीओ और जेई की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी अधिशासी अभियन्ता बिना मेरी अनुमति के नही जायेगा तथा एसडीओ और जेई अधीक्षण अभियन्ता से अवकाश लेकर ही जायेंगे। क्षमता वृद्धि तथा केबल के बदलने का कार्य समय पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान बिलिंग कम पाये जाने पर जिलधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने बिलिंग तथा उसके सापेक्ष वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। बिलो की वसूली शत-प्रतिशत होना चाहिए। बिल जमां कराने में प्रतिमाह प्रगति आना चाहिए।

आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत कार्य पूर्ण कराये। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि जो एसडीओ और जेई कार्य नही कर रहे है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। विजनेस प्लान 2024-25 के कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि प्रतिदिन विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करें। जनता की समस्याओ का निस्तारण कराये।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सिद्धार्थनगर , बांसी, डुमरियागंज समस्त एसडीओ व जेई आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *