Fri. Jan 23rd, 2026

जिलाधिकारी के निर्देशन में ग्राम उदयपुर में जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-09 के प्रकाशन हेतु कृषकगण के साथ बैठक की गई

सिद्धार्थनगर: 30 जुलाई 2025

जिलाधिकारी व उपसंचालक चकबन्दी के निर्देशन में ग्राम उदयपुर में जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-09 के प्रकाशन हेतु कृषकगण के साथ बैठक की गई

बैठक मे ग्राम के कृषकगणो को चकबन्दी प्रक्रिया से होने वाले लाभो एवं धारा-09 सम्बन्धित तथ्यो से अवगत कराया गया

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी/जिला उपसंचालक चकबन्दी के कुशल निर्देशन में पूर्व सूचना के अनुसार आज दिनांक 30.07.2025 को जनपद के तहसील नौगढ के ग्राम उदयपुर परगना नौगढ में जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-09 के प्रकाशन हेतु ग्राम में बैठक की गयी। बैठक में ग्राम के कृषकगणो को चकबन्दी प्रक्रिया से होने वाले लाभो एवं धारा-09 सम्बन्धित तथ्यो से अवगत कराया गया। तत्पश्चात चकबन्दी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव के अनुमोदनोपरान्त ग्राम में जोत चकबन्दी आकार पत्र-5 का वितरण दिनांक 31.07.2025 किया जायेगा। साथ ही ग्राम के कृषकगणो को अवगत कराया गया कि जोत चकबन्दी आकार पत्र-5 के वितरण के 21 दिन पश्चात यदि आकार पत्र-5 में उल्लिखित वादो में किसी प्रकार की त्रुटि या क्षुब्धता हो तो उसके विरूद्ध वे अपनी आपत्ति सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं चकबन्दी अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

उक्त बैठक में चकबन्दी अधिकारी नौगढ राजेन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पूर्ण हुयी, जिसमें सहायक चकबन्दी अधिकारी नौगढ राजेश कुमार मिश्रा, चकबन्दी कर्ता अब्दुल सत्तार, चकबन्दी लेखपाल श्री विवेक कुमार, चकबन्दी समिति के अध्यक्ष (ग्राम प्रधान), सदस्य एवं ग्राम के कृषकगण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *