Fri. Nov 6th, 2026

जिलाधिकारी ने किसानों को माला पहनाकर धान खरीद का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने किसानों को माला पहनाकर धान खरीद का किया शुभारंभ

2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है समर्थन मूल्य, डीएम ने किसानों की सुविधा और समय से भुगतान करने के दिए निर्देश

निज संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को राजकीय धान क्रय केंद्र, मंडी नौगढ़ परिसर में किसानों को माला पहनाकर धान खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसान लक्ष्मीकान्त निवासी ग्राम करनहां और रीता श्रीवास्तव निवासी ग्राम हरदीहवा का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने धान खरीद का शुभारंभ करते हुए केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था के साथ पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। केंद्र प्रभारियों का किसानों के प्रति व्यवहार संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

उन्होंने बताया कि धान खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर किसान हेल्पलाइन नंबर 9565772025 पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *