सिद्धार्थनगर 05 सितम्बर 2024
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,मरवटिया बाजार का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मरवटिया बाजार, विकास खण्ड खेसरहा़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन के नीव को खोदवाकर देखा गया। इसके साथ निर्माणाधीन पूरे भवन का निरीक्षण किया गया, डीएम ने ए0ई0 सीएनडीएस को निर्देश दिया कि भवन का थर्ड पार्टी सत्यापन कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया,इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण डहरताल, बांसी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शेष कार्यो को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया तथा वोटिंग हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने का निर्देश दिया।

