Tue. Aug 4th, 2026

जिलाधिकारी ने नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण!

सिद्धार्थनगर 04 अगस्त 2026

जिलाधिकारी ने नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण!

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को दिया निर्देश! एप्रोच मार्ग को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पुर्णकर आवागमन प्रारम्भ कराए

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नौगढ़-सोहांस मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया पर आज छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये। इसके साथ ही एप्रोच मार्ग शीघ्र बनवाकर आवागमन प्रारम्भ कराये।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ब्लैक स्पाट चिन्हित कर मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगवाये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) कमल किशोर, जे0ई0 लालचन्द पटेल एवं अन्य संबधित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *