Sat. Feb 7th, 2026

जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक की

सिद्धार्थनगर: 12 जून 2025

जिलाधिकारी ने बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक की

सिद्धार्थनगर: बाढ़ पूर्व तैयारी समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का आज एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तटबन्धों पर की गई तैयारियों के बारे में समीक्षा की। तटबन्धों के मरम्मत कार्य व अन्य कार्यो में कार्य की प्रगति धीमी होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मरम्मत कार्य 25 जून 2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही रैन कट, रैट होल एवं रेगुलेटर की मरम्मत कराकर क्रियाशील होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तय समय सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदशील स्थलों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान कैम्प लगाने हेतु टीम तैयार कर ले। इसके साथ ही एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पास ओआरएस, क्लोरीन की गोली, जिंक आदि होना चाहिए। बाढ़ के दौरान एम्बुलेंस खड़ी करने हेतु स्थान चिन्हित कर ले। गर्भवती महिलाओ को पहले से चिन्हित कर ले।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि तहसील में कितनी नाव है ग्राम पंचायत वार सूची तैयार करा ले। बाढ़ के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारी क्षेत्र में भेमणशील रहेंगे। बाढ़ कन्ट्रोल नम्बर जारी करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देश दिया कि सभी प्रकार की टेन्डर प्रक्रिया समय से पूर्ण कर ले। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि नालियों की साफ-सफाई कराकर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये। सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत में नालियों की साफ-सफाई कराये। बरसात होने पर जल जमाव की स्थिति से निपटने के लिए पम्पिंग सेट तैयार रखने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान भूसा की कमी नही होना चाहिए। बाढ़ प्रभावित गौशाला के गौवंश को संरक्षित करने हेतु पहले से स्थल का चयन कर ले। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए।

इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, एआटीओ सुरेश कुमार मौर्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थ्ति थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *