सिद्धार्थनगर: 03 जून 2025
जिलाधिकारी ने बूढ़ी राप्ती नदी के तटबंध पर कराए जा रहे बाढ़ निरोधक कार्य का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने बूढ़ी राप्ती नदी के तटबंध के निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर व्यक्त
की गयी कड़ी नाराजगी
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने बूढ़ी राप्ती नदी के बाये तट पर स्थित लखनापार-बैदौला तटबन्ध के किमी. 16.340 से 16.540 के मध्य ग्राम पंचायत अहड़ी के समीप कटाव निरोधक कार्य एवं किमी. 24.950 से 25.250 के मध्य ग्राम पंचायत भैसहवा के समीप कटाव निरोधक कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड को निर्देश दिया कि 15 जून 2025 तक समस्त कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। लापरवाही होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

