जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में बाकी के शेष चार विद्यालयों के निर्माण कार्य में शीघ्र प्रगति लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया
जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल फेज-वन एवं फेज-टू के अंतर्गत निर्धारित गैप्स पैरामीटर की गहन समीक्षा की
जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में निपुण लक्ष्य को लेकर जारी गाइडलाइन के शत-प्रतिशत अनुपालन पर दिया जोर
जिलाधिकारी पीएम श्री स्कूलों की गुणवत्ता को लेकर दिखे सख्त, ड्रेस-जूता में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विद्यालय स्तर पर अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों के लिए समय से ड्रेस, जूता-मोजा खरीदे जाने के दिए निर्देश!
जिलाधिकारी ने विद्यालयों के नियमित निरीक्षण व अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने पीएमश्री स्कूलों की गुणवत्ता एवं ड्रेस में बच्चों की उपस्थिति के लिए दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर, से News17 India संवाददाता की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर: बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में पीएम श्री स्कूल फेज-वन एवं फेज-टू के अंतर्गत निर्धारित गैप्स पैरामीटर की गहन समीक्षा हुई। जिसमें डीएम शिव शरणप्पा जीएन ने पीएम श्री स्कूलों की गुणवत्ता को लेकर सख्त दिखे, साथ ही ड्रेस-जूता में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए,गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जूता-मोजा व ड्रेस की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जा चुकी है, ऐसे में विद्यालय स्तर पर अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों के लिए समय से ड्रेस, जूता-मोजा खरीदे जाने को प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति ड्रेस और जूता-मोजा में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। निपुण लक्ष्य को लेकर जारी गाइडलाइन के शत-प्रतिशत अनुपालन पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय एवं अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।
डीएम ने पीएम श्री विद्यालयों की सघन निगरानी के लिए टीम गठित कर निरीक्षण कराने व उसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं पीएम श्री विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने शिक्षकों की संख्या के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों के नियमित निरीक्षण व अपार आईडी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए,विद्यालयों के पुनर्निमाण के सापेक्ष 79 विद्यालयों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिलाधिकारी ने बाकी के शेष चार विद्यालयों के निर्माण कार्य में शीघ्र प्रगति लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निमाण व दिव्यांग शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिन कार्यों की शुरुआत नहीं हुई है उन्हें तत्काल शुरू कराकर पूर्ण कराया र्ण कराया जाए और पूर्ण कार्यों शीघ्र हैंडओवर किया जाए। बैठक में बीएसए शैलेश कुमार, डीपीआरओ वाचस्पति झा,डीपीओ साहब यादव, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

