Sat. Feb 7th, 2026

बहु चर्चित – बहु प्रतीक्षित लोटन- सोहांस सड़क मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर/दिनांक 14 अक्टूबर 2024

बहु चर्चित – बहु प्रतीक्षित लोटन-सोहांस सड़क मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बाढ़ को सड़क से बचाने हेतु सिंचाई विभाग/लो0 नि0वि0 को सयुंक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा लोटन-सोहांस सड़क मार्ग का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क को खोदवाकर देखा गया। सड़क गुणवत्ता ठीक पायी गयी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) को निर्देश दिया कि बाढ़ से सड़क को बचाने हेतु सिंचाई विभाग/लो0 नि0वि0 सयुंक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करे जिससे शासन को बोल्डर लगाने हेतु प्रस्ताव भेजा जा सके। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पानी के निकास हेतु छोटा पुल के निर्माण हेतु शासन में प्रस्ताव भेजा गया है,उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क पर जहां पर कटान हुआ है तत्काल उसे ठीक कराये।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *