सिद्धार्थनगर: दिनांक 30 जुलाई 2025
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी के रोकथाम के संबंध में की गयी समीक्षा बैठक
सिद्धार्थनगर: आज दिनांक 30.07.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार मे डॉ0 राजा गणपति आर0 जिलाधिकारी,डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा एससबी, आईबी, कस्टम व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ भारत – नेपाल सीमा पर मानव तस्करी, संदिग्ध व्यक्तियों, नशीली दवाओं/अवैध शराब आदि की तस्करी व सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु गोष्ठी किया गया।

