Tue. Jul 28th, 2026

झांसी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री, “राष्ट्र प्रथम” ‘भाजपा की पहचान’ बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया माडल

झांसी में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री, “राष्ट्र प्रथम’ भाजपा की पहचान” बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया माडल

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश का हर गांव, हर नगर और हर जिला आत्मनिर्भर बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए पंच प्रण का मार्ग दिखाया है। इसमें गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, सामाजिक एकता, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति सम्मान प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की यह कहकर आलोचना की कि कांग्रेस के लिए गांधी परिवार और सपा के लिए सैफई परिवार ही सबसे महत्वपूर्ण रहा है, जबकि भाजपा की राजनीति ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर आधारित है। मुख्यमंत्री शनिवार को झांसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। झांसी और ललितपुर में आयोजित कार्यक्रमों में बुंदेलखंड को विकास का नया माडल बताते हुए उन्होंने कहा कि डिफेंस कारिडोर, एक्सप्रेसवे, मेडिकल कालेज, सिंचाई परियोजनाओं और औद्योगिक निवेश ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। सीएम ने प्रदेश के पहले फार्मा पार्क की स्थापना ललितपुर में किए जाने की घोषणा की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *