Mon. Jun 15th, 2026

टॉप-20 का शातिर अपराधी प्रतिबन्धित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़/PRO-सेल
दिनांक 04-08-2020

टॉप-20 का शातिर अपराधी प्रतिबन्धित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

*विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर* द्वारा अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व महेन्द्र सिंह देव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.08.2020 को उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य मय हमराह हे0का0 रामकुमार सिंह, का0 देवानन्द गौतम व का0 जयहिन्द राजभर द्वारा रात्रिगस्त व क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त रमेश चौरसिया उर्फ दद्दू चौरसिया पुत्र जनक चौरसिया साकिन गदाखौवा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को 375 प्रतिबन्धित नशीली गोलियों (अल्प्राजोलम टेबलेट्स) के साथ देवीपुर तिराहा से समय करीब 12.45 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 148/2020 धारा 8/22 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया । अभियुक्त नशीली गोलियों को चाय व खाने की सामाग्रियों में प्रयोग कर चोरी की घटनाये कारित करता है ।
*अभियुक्त रमेश चौरसिया का अपराधिक इतिहास*–
1. मु0अ0सं0 82/2019 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना गोल्हौरा ।
2. मु0अ0सं0 778/2016 धारा 8/18 NDPS ACT थाना इटवा ।
3. मु0अ0सं0 1085/2016 धारा 8/21 NDPS ACT थाना इटवा ।
4. मु0अ0सं0 1963/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इटवा ।
5. मु0अ0सं0 निल/2020 धारा 110जी सीआरपीसी थाना त्रिलोकपुर ।

(सिद्धार्थनगर पुलिस सेल की रिपोर्ट…..)

Related Post