सिद्धार्थनगर 06 जून 2025
डीएम की अध्यक्षता में काला नमक चावल की खेती के बारे में चयनित कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में कलस्टर प्रभारी एवं कलस्टर हेतु चयनित कृषकों का प्रशिक्षण काला नमक चावल की वैज्ञानिक विधि से खेती के बारे में जानकारी दिये जाने हेतु विकास खण्ड बर्डपुर सभागार में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने किसानो का धन्यवाद दिया,आज इस प्रशिक्षण के माध्यम से आप लोगो से बात करने का अवसर मिला। कृषि विभाग के माध्यम से प्रेयिाक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आप लोग प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी प्राप्त कर खेती की पैदावार में वृद्वि करे।
एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत काला नमक चावल को चयनित किया गया है। इसके क्षेत्रफल में वृद्वि हुई है। इसका क्षेत्रफल 2000 हे0 से बढ़कर 18000 हे0 में खेती हो रही है। इसका क्षेत्रफल और बढ़ेगा। दिसम्बर 2024 में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस वर्ष माह नवम्बर 2025 में क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बहुत खरीददार (बायर) आयेगे। किसानो को भी स्टाल के माध्यम से अपने उत्पाद को सीधे बेचने की सुविधा मिलेगी। काला नमक चावल में बहुत से गुण है। यह चावल जनपद की पहचान है। महात्मा गौतम बुद्ध ने इसे प्रसाद के रूप में दिया था।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा किसानो को पूरा सहयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी चावल को बेचने के लिए भी प्रयास किया जायेगा। काला नमक चावल की पहचान सिद्धार्थनगर के साथ ही उ0प्र0 एवं पूरे विश्व में है। किसानो द्वारा जिलाधिकारी को आम भेट किया गया।
जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल द्वारा कलस्टर प्रभारी एवं कलस्टर हेतु चयनित कृषकों का प्रशिक्षण काला नमक चावल की वैज्ञानिक विधि से खेती के बारे में जानकारी दिये जाने हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानो को काला नमक चावल की खेती करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल, खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर विजय सिंह, अपर कृषि अधिकारी सूरज मौर्य आदि उपस्थित थे।

