Tue. Aug 25th, 2026

नवागत सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिल रही है बदलाव की नई तस्वीर

नवागत सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिल रही है बदलाव की नई तस्वीर

सिद्धार्थनगर से News17 india संवाददाता कौशलेश मिश्र की रिपोर्ट..

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे के आगमन के बाद स्वास्थ्य विभाग में बदलाव की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। उनके नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय के रहते तैय्यारियाँ हो जायेगीं। उन्होने कायाकल्प और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया है। सीएमओ कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यालय को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ एवं बेहतर स्वरूप देने की कवायद जारी है। नवागत सीएमओ के कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। विभागीय व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिए जाने की बात सामने आ रही है। सीएमओ कार्यालय के बदलते स्वरूप को देखकर यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *