आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं डीएम के आदेश पर आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर चलाया गया छापामार अभियान
जांच में मानक के अनुरुप नहीं पाये जाने पर छापामार टीम द्वारा 77 kg पेड़ा, बर्फी एवं मिल्क केक को सीज किया गया, तथा 95kg पेड़ा,बर्फी एवं कलाकंद नष्ट कराया गया- सहायक आयुक्त
छापामार अभियान के अंतर्गत बालूशाही, बूंदी, लड्डू का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किया गया,जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी- सहायक आयुक्त
सिद्धार्थनगर से News17 india संवाददाता कौशलेश मिश्र की रिपोर्ट…
सिद्धार्थनगर। आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लोटन बाज़ार, नौगढ़ से 01 बर्फी का नमूना, खीरा मण्डी चौराहा, डुमरियागंज से 01 पेड़ा, 01 बर्फी, 01 मिल्क केक का नमूना संग्रहित करते हुए 77 kg पेड़ा, बर्फी, मिल्क केक मानक के अनुरुप नहीं पाये जाने पर सीज किया गया तथा 95kg पेड़ा, बर्फी एवं कलाकंद नष्ट कराया गया। कोनकटी चौराहा, डुमरियागंज से 01 बालूशाही, 01 बूंदी लड्डू का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll आर एल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

