सिद्धार्थनगर,दिनांक 24 जुलाई 2025
थाना चिल्हिया पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के 02आरोपी अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश/निर्देश के क्रम में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व सुजीत राय क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में एवं रामदेव थानाध्यक्ष चिल्हिया के नेतृत्व में थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0067/2025 धारा 115(2),351(3) बी0एन0एस0 में विवेचना से धारा 105,118(1) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी कर सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण भगवती पाण्डेय पुत्र स्व0 गिरिजाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम पकड़ी थाना चिल्हिया, खुशी पुत्री भगवती पाण्डेय निवासी ग्राम पकड़ी थाना चिल्हिया को आज दिनांक 24.07.2025 गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद फावडा, दो अदद लाठी बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव थाना चिल्हिया,का0 सुनील कुमार थाना चिल्हिया,का0 आशीष मिश्रा, थाना चिल्हिया, म0का0 सुधा कुमारी थाना चिल्हिया।

