सिद्धार्थनगर-ब्यूरो
दिनांक 24-07-2020
थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने छेड़खानी के मुकदमें में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
*विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर* के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व महेन्द्र सिंह देव क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक- 24.07.2020 को रणधीर कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर पुलिसबल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 142/20 धारा 354/323/452 भादवि0 व 7/8 पास्को एक्ट व 03 महामारी अधिनियम व 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त रहमान पुत्र रमजान निवासी असनहरा माफी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को आज प्रातः 7:30 बजे ग्राम असनहरा माफी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. रहमान पुत्र रमजान निवासी असनहरा माफी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. उ0नि0 जयप्रकाश तिवारी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
2. मुख्य आरक्षी फखरे आलम थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
3. आरक्षी मिथुन थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।
