सिद्धार्थनगर: दिनांक 10 दिसंबर 2025
थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन, बृजेश वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में व चन्द्रकान्त पाण्डेय थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर मय टीम द्वारा आज दिनांक 10.12.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2025 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तो-संगद पुत्र भगौती चौहान उर्फ खुन्नू निवासी चिताही थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर, 2-अंगद चौहान पुत्र भगौती चौहान उर्फ खुन्नू निवासी चिताही थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को ग्राम चिताही से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्णकर न्यायालय भेजा।
उक्त दोनों वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त पाण्डेय, का0 सुनील कुमार यादव,का0 नितिन पाठक,का0 सागर जायसवाल थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर।

