जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक 30.06.2026
थाना पथरा बाजार पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक को तलाश कर परिजन को किया सुपुर्द
परिजन द्वारा थाना पथरा बाजार पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी
सिद्धार्थनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं गुमशुदा बरामदगी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गुमशुदा बालक जो अपने परिजन से कल दिनांक 29.06.2026 को बिछड़ गया था,सूचना मिलने पर थाना स्थानीय द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद आज दिनांक 30.06.2026 को गुमशुदा को टेडिया कस्बा में पाया गया, तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्णकर थाना पथरा बाजार पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को परिजन को किया गया सुपुर्द। परिजन द्वारा थाना पथरा बाजार की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी।इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा,का0 अनुपम मौर्य,महिला का0 सोनी यादव का विशेष योगदान रहा।

