सिद्धार्थनगर: दिनांक 04 जून 2025
थाना बांसी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये उकसाने वाले वांक्षित आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन मे व पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी बाँसी के कुशल पर्यवेक्षण मे संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक, प्र0नि0 संतोष कुमार तिवारी,हे0का0 योगेन्द्र यादव का0 आशुतोष यादव थाना बांसी मय टीम द्वारा आज दिनांक 04.06.2025 को मु0अ0सं0 117/2025 धारा 306 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सुशील कुमार उपाध्याय पुत्र दुर्गा प्रसाद उपाध्याय निवासी सिसहनिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को राप्ति पुल के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये न्यायालय भेजा गया।

