सिद्धार्थनगर,दिनांक 24 जुलाई 2025
थाना बांसी पुलिस ने 04 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में व पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण व संतोष कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक बांसी के नेतृत्व में आज दिनांक 24.07.2025 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न वाद संख्या से सम्बन्धित 04 नफर वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार वारण्टीयों का विवरणः- 01-अशर्फी पुत्र राजाराम निवासी पन्तनगर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर सम्बन्धित वाद संख्या-415/2019 धारा-60 आबकारी आधिनियम।
02.मो0 मकीम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी निरालानगर (नरकटहा) थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर सम्बन्धित वाद संख्या-962/2021 धारा-3(1) यु0पी0 गैगेस्टर एक्ट।
03.नरेश पुत्र मिठ्ठू निवासी मोहल्ला रानी लक्ष्मी नगर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर सम्बंधित वाद संख्या 528/16 धारा 323,504,506 आईपीसी।
04.पुजारी उर्फ रामकुमार पुत्र रुपयी निवासी मोहल्ला रानी लक्ष्मी नगर थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर संबंधित वाद संख्या 528/16 धारा 323,504,506 आईपीसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उप निरीक्षक शम्स जावेद खान थाना कोतवाली बांसी, हे0का0 सुनील दुबे थाना कोतवाली बांसी,का0 घनश्याम सिंह थाना कोतवाली बांसी,का0 अनुज कुमार थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।

