सिद्धार्थनगर/दिनांक 11 जून 2025
थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी ने प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
“थाना मोहाना पुलिस व 43 वाहिनी एसएसबी ककरहवा द्वारा चेकिंग के दौरान 48 अदद कैप्सूल (वजन लगभग 28.19 ग्राम) प्रतिबंधित नशीली दवा प्रॉक्सिको स्पास के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा”
डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर व मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर, सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में रोहित कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना के नेतृत्व मे आज दिनांक 11.06.2025 को अपराध एवं अपराधियों व नारकोटिक्स के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रोकथाम अवैध तस्करी रोकथाम व नारकोटिक्स के विरुद्ध पिलर संख्या 544 वहदग्राम ककरहवा से अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र रामसेवक साकिन तरैनी थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर को पारदर्शी डिब्बे मे कुल 48 अदद नशीले कैप्सूल PROXMEC-SPAS- कुल वजन 28.19 ग्राम लगभग व एक अदद मोबाइल फोन रेडमी व 200 रुपये व आधार कार्ड, पैन कार्ड एक अदद मोटर साइकिल वाहन संख्या UP55AR5053, के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 95/2025 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:- उ0नि0 विरेन्द्र यादव चौ0प्र0 ककरहवा थाना मोहाना,उ0नि0 तपस वर्मन एसएसबी ककरहवा थाना मोहाना,हे0 का0 उमेश कुमार चौकी ककरहवा थाना मोहाना,
हे0का0 अजीत कुमार सिंह एसएसबी ककरहवा थाना मोहाना,का0 अनुराग तिवारी चौकी ककरहवा थाना मोहाना,का0 प्रमोद यादव एसएसबी ककरहवा थाना मोहाना,का0 बृजेश मुर्मु एसएसबी ककरहवा।

