थाना सिद्धार्थनगर पुलिस हत्या के आरोप में वांछित 06 नफर अभियुक्तगण को घटना के 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त लाइसेन्सी SBBL असलहा व चार अदद जिन्दा कारतूस तथा दो अदद लकडी का डंडा बरामद
सिद्धार्थनगर।डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं विश्वजीत सौरयान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा नवीन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर मय टीम द्वारा आज दिनाकं 07.09.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 274/2026 धारा 191(2),191(3),190, 103(1), 109(1) BNS व 27 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.जयप्रकाश धर दुबे उर्फ अकुल दुबे पुत्र दिनेश कुमार, 2.रितिक पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय, 3.बंश गोपाल धर दूबे पुत्र रामशंकर धर दूबे, 4.इन्द्रासनी दुबे पत्नी दिनेश कुमार, 5.मानसी दुबे पुत्री दिनेश कुमार, 6.कविता दुबे पुत्री दिनेश कुमार साकिनान जगदीशपुर खुर्द थाना व जनपद सिद्धार्थगर को घटना के 24 घंटे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर बीएसए ग्राउन्ड से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद SBBL असलहा व चार अदद जिन्दा कारतूस तथा दो अदद लकड़ी का डंडा की नियमानुसार बरामदगी की गयी।पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया ।
पुलिस द्वारा अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण:पूछ ताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया हम दोनों पक्षों का घर रोड के अगल- बगल स्थित है । कल दिनांक 06.09.2026 को सुबह जमीनी विवाद को लेकर दोनो पक्षो में कहा सुनी हो गयी, जिसमें अभियुक्त पक्ष द्वारा मृतक रमाशंकर पुत्र काशी उम्र 45 वर्ष व उसकी बहन सरोज उम्र 32 वर्ष को खींचकर अपने घर के बरामदे में लेकर चले गये, जहां लाईसेन्सी SBBL बन्दूक से रमाशंकर को गोली मार दिये, जिससे रमाशंकर की मृत्यु हो गयी तथा उनकी बहन सरोज को मार-पीट कर घायल कर दिये । इस सराहनीय कार्य में अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह,निरीक्षक रामा प्रसाद यादव,उ0नि0 अशोक कुमार,का0 सूरज गुप्ता व का0 सूरज कुमार, का0 शुभम रावत, म0आ0 नन्दिनी गुप्ता, म0आ0 पारुल यादव, म0आ0 कीर्ती उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


