थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया गया सुपूर्द
परिजनों ने थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा धन्यवाद ज्ञापित किया
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में, विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में मिथिलेश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कल दिनांक 21/05/2026 को दीपक कुमार पुत्र सुखराम प्रसाद ग्राम दुबौलिया पोस्ट उदयराजगंज थाना चिल्हिया द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पर सूचना दी गई उसकी पत्नी निशा अपने मायके ग्राम जगदीशपुर राजा थाना व जनपद सिद्धार्थनगर जो दिनांक 13/05/2026 को शादी में गई थी जो कि दिनांक 19/05/2026 को बिना किसी को बताए अपने बच्चों के साथ कही चली गई है।
उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज कर थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए काफी खोजबीन करने, स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर आज दिनांक 22/05/2026 को गुमशुदा को बरामद किया गया तथा आवश्यक विधिक पूर्ण करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई और धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

