दीपावली के पहले ओडीओपी उत्पादों के हर जिले में लगेगा स्वदेशी मेला
स्वदेशी से पूरा होगा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प: “घर-घर स्वदेशी,हर घर स्वदेशी” – सीएम योगी
भारत का पैसा भारत में लगेगा तो भारत को समृद्धि बढ़ेगी,तभी भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगा -सीएम योगी
स्वदेशी केवल अब एक नारा नही है,या खादी वस्त्रों तक सीमित नहीं है बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अच्छी पहल है
प्रदेश के हर जनपद में 10 से 18 अक्टूबर के बीच एक सप्ताह तक ओडीओपी व स्थानीय उत्पादों के लगाए जाएं मेले
विजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट-
#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दीपावली के पहले हर जनपद में 10 से 18 अक्टूबर के बीच एक सप्ताह तक ओडीओपी व स्थानीय उत्पादों के मेले लगाए जाएं। इससे स्थानीय उद्यमियों व व्यापारियों को बहुत लाभ होता है और लोग विदेशी उत्पाद खरीदने से भी बचते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले चीन की झालर बाजार में छा जाती थी! लेकिन अब लोग मिट्टी के दीप जला रहे हैं। वर्ष 2017 में दीपोत्सव के आयोजन में 51 हजार दीप अयोध्या मंडल में नहीं मिल पाए थे। इसे पूरे प्रदेश से जुटाना पड़ा था, परंतु गत वर्ष जितने दीप प्रज्ज्वलित कराए गए थे, यह सभी अयोध्या में बने थे। इस बार भी दीपोत्सव में रिकॉर्ड तोड़ दीप प्रज्ज्वलित होंगे और यह मिट्टी व गाय के गोबर से बनेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को राजधानी लखनऊ के विश्वेसरैया सभागार में आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
भारत के पास सब कुछ थाः मुख्यमंत्री ने कहा भारत के पास सब कुछ थाः भारत में 300 वर्ष पहले आधी आबादी खेती व आधी से अधिक आबादी कारखाने, लघु व कुटीर उद्योगों पर निर्भर थी, भारत का उत्पादन दुनिया के बाजारो में छा जाता था। दुनिया का व्यापारी यहां से भारत में निर्मित सामानों को लेकर अपने यहां ले जाता था।
सीएम योगी ने कहा कि बाहरी सामान खरीदेंगे तो विदेशियों का मुनाफा बढ़ेगा तो भारत में आतंकवाद बढ़ेगाः भारत के पास सब कुछ था ! स्वदेशी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का पैसा भारत के अंदर लगेगा तो देश की समृद्धि का कारण बनेगा। इससे दुनिया के उद्यमी मुनाफा कमाएंगे तो यह पैसा दुनिया के बाजार में जाएगा और मुनाफे से भारत में आतंकवाद, नक्सलवाद उग्रवाद भड़काने में दुरुपयोग होगा। देश का पैसा भारतीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों, युवाओं के हाथों में जाए।
लखनऊ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया,उन्होंने कहा कि 10 से 18 अक्टूबर के बीच ओडीओपी व स्थानीय उत्पादों के मेले लगेंगे
स्वदेशी का सबसे अच्छा मॉडल है यूपीआईटीएस: मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में यूपीआईटीएस का आयोजन होगा। 25 को इसके तीसरे चरण का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह स्वदेशी और आत्मनिर्भर का सबसे अच्छा मॉडल है। यूपी के अंदर बने उत्पाद को केवल शोकेस ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे बड़ा मंच भी मिलेगा! 500 विदेशी समेत पूरे देश से व्यापारी भी खरीदारी करने आ रहे हैं, 08 वर्ष में बीमारी हट सकती है तो 22 वर्ष में यूपी भी विकसित भी हो सकता है
संकल्पना को साकार करने का अभियान: सीएम ने कहा कि स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत के अभियान का हिस्सा बनने वाला है। यह विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने और उसकी आधारशिला को सुदृढ़ करने का अभियान है। स्वदेशी केवल नारा नहीं है और न ही यह खादी वस्त्रों तक सीमित है। भाजपा नेतृत्व की सरकार देश में सुई से लेकर समुद्री मालवाहक जहाजों और फाउंटेन पेन से लेकर एयरोप्लेन का निर्माण कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कार्यशाला में मौजूद लोगों को चेताया कि जब भी विदेशी मॉडल अपनाएंगे तो खतरनाक होगा: सीएम योगी बोले कि कुछ राज्यों में ट्रेन चलानी पड़ रही है। पानी का लेबल नीचे जा चुका है। डार्क जोन हो चुके है। भीषण अकाल दस्तक दे रहा है। आगाह किया कि जब भी विदेशी मॉडल अपनाएंगे तो यह खतरनाक होगा। हमें स्वदेशी मॉडल अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ खेती को नष्ट किया गया तो दूसरी तरफ कुटीर व लघु उद्योगों को समाप्त किया गया। भारत की ताकत को विदेशी हुकूमतों ने नष्ट कर दिया।
सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी ने स्वदेशी की इस अवधारणा को व्यापक व विराट रूप दिया है। जो भारत में निर्मित हो,जिसमें भारत के श्रमिकों का पसीना और युवा शक्ति की प्रतिभा लगी हो, वह स्वदेशी है। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड यानी दुनिया के लिए भारत के द्वारा बनाया गया उत्पाद हमारे लिए स्वदेशी है।

