प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन केके पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं मुख्य सचिव को लिखा पत्र
लखनऊ। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र भेजकर जनहित में यह मांग किया है कि प्राइवेट पैथोलॉजी,एक्सरे,अल्ट्रासाउड ई.सी. जी एम.आर.आई, सिटी स्कैन आदि जांचों की तरह सरकारी सिस्टम में भी सरकारी मुल्य पर स्वतः जाँच कराने हेतु सुविधा प्रदान किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिखकर निवेदन किया है कि मरीज उपरोक्त जाँच बिना डॉक्टर के कहने पर स्वयं अपनी मर्जी से शुल्क देकर बाहर जांच करा लेते हैं,तत्पश्चात बाहर कराए गए जांच को चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज करा लेते हैं। ऐसे में सभी प्रकार की जाँचे अपनी मर्जी से सरकारी शुल्क पर कराने की सुविधा प्रत्येक मरीज को प्रदान करने के सार्वजनिक आदेश जारी करने की कृपा करे। यह शासन के तरफ से मरीजों के प्रति आपके द्वारा बड़ा सराहनीय कार्य होगा, जनहित से जुड़ा मुद्दा है।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पान्डेय ने पत्र लिखकर मांग किया है कि ऐसे डॉक्टर सरकारी जाँच व्यवस्था होते हुये जाँच के लिये नहीं लिखते हैं,मरीज को प्राइवेट जाँच या प्राइवेट इलाज के लिये मजबूर कर देते हैं। ऐसी हालत में मरीज या तो उन डाक्टरों से प्राइवेट इलाज कराता है। या किसी और महगे अस्पताल में जाकर इलाज कराता है।जिससे वह आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सरकारी सुविधा होने के वावजूद प्राइवेट महगे अस्पतालों में भारी भीड़ होती है।ऐसी हालत में आपसे विनम्र निवेदन है कि शासन द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित करने की कृपा करें,कि सरकारी व्यवस्था में इलाज कराने वाला मरीज ठीक हुआ,या नहीं, और अगर ठीक नहीं हुआ, तो क्यों नही हुआ? और फिर उसने ईलाज कहाँ कराया ? ताकि गरीब मरीज ऐसे फर्जी षड्यंत्रों से बच सके और सरकारी इलाज से ही मरीज कम खर्च में ठीक हो जाये। आपसे विनम्र अपील है कि गरीब मरीज को आर्थिक रूप से बर्बाद होने से बचाने हेतु शासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। शासन द्वारा की गई कार्रवाई से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।
भवदीय:कौशल किशोर पाडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन,उत्तर प्रदेश।

