सिद्धार्थनगर: दिनांक 12 दिसंबर 2025
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में ली गई परेड की सलामी
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश.
सिद्धार्थनगर: अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक ने आज पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई एवं शस्त्र प्रशिक्षण कराया गया तथा पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया,तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न शाखाओं क्वार्टर गार्द, मेस, बैरक, स्टोर, परिवहन शाखा और सभागार कक्ष आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। परेड के दौरान विश्वजीत सौरयान (IPS) क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन, भूतनाथ गुप्ता प्रतिसार निरीक्षक सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

