दिनांक 25-06-2020
सिद्धार्थनगर/पुलिस लाइन्स
पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन कर सभी शाखाओ के कर्मचारीगण का नियमित कराया जाये सेनेटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग
।
विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करने के सम्बंध में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । थाने व अन्य शाखाओं पर नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों की प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग की जाय तथा बाहर से आने वाले व्यक्तियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जाय ।
दिनांक 24-06-2020 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस लाइन्स में कोविड हेल्पडेस्क स्थापित करते हुए इसका सफल रूप से क्रियान्वयन किया गया । शीघ्र ही सभी थानों पर कोविड हेल्प डेस्क को सुचारू ढंग से जारी कर लिया जायेगा ।
