सिद्घार्थनगर/दिनाँक 17 जून 2024
पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 12गत्ता “540 अदद अवैध देशी शराब” के साथ 01 नफर अभियुक्त को
किया गिरफ्तार
सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शिवनगर डिडई के नेतृत्व में आज दिनांक 17.06.2024 को आबकारी निरीक्षक संजय पांडे व उपनिरीक्षक विनय यादव आरक्षी सुशील यादव, जितेंद्र राजभर थाना शिवनगर डिड़ई द्वारा सुराग रस्सी पता अपराधियों की धरपकड़ के क्रम में जरिए मुखबिर की सूचना पर अभिषेक पुत्र राम प्रकाश को 12 गत्ता (540 अदद टेट्रा पैक )अवैध बंटी बबली देशी शराब के साथ प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा के पास से अभिषेक पुत्र राम प्रकाश पता मकान नंबर-117 इंदिरा नगर कस्बा व थाना रूधौली जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शिवनगर डिड़ई पर मुकदमा अपराध संख्या 53/2024 अंतर्गत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया गया कि शराब को ले जाकर अधिक धन कमाने के उद्देश्य से लोगों को बेचता हूं,उसी से अपना और अपने परिवार का खर्च चलाता हूँ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-संजय पांडे आबकारी निरीक्षक,उप-निरीक्षक विनय यादव थाना शिवनगर डिड़ई, कां0 सुशील यादव, जितेंद्र राजभर थाना शिवनगर डिड़ई.

