लखनऊ:- 05 अगस्त 2025
प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0 के0 पांडे ने ग्राम प्रधान विवेकाधीन “कोष की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव उ0प्र0 को लिखा पत्र
लखनऊ:- प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि ग्राम प्रधान विवेकाधीन “कोष की स्थापना की जाए। प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से “सादर निवेदन किया है, एक भारतीय संविधान “के नीति निर्देशक तत्व” के अन्तर्गत लोकप्रिय जनप्रिय तथा जन-कल्याणकारी सरकार को दैविय आपदा, आकास्मिक घटना आदि पर नागिरिकों की आर्थिक मदद करना होता है,किन्तु यह मदद अहेतुक सहायता तमाम औपचारिकताओं के चलते पीड़ित व्यक्ति तक बहुत विलंब से मिल पाती है। मसलन वाढ़ पीड़ित, अग्निपीड़ित, आकाशीय विजली से ग्रस्त, महामारी आदि के समय तत्काल त्वरित आर्थिक सहायता की आवश्यकता होती है।
कृपया ग्रामीण क्षेत्र, में, “ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोष’ की स्थापना कर पीड़ित व्यक्ती को तत्काल मदद पहुंचायी जा सकेगी। अतः सादर अनुरोध है। कि, “ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोष” की स्थापना कराने की कृपा करे।
नोट:- कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।
मवदीय:-
कौशल किशोर पांडे
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय पंचायतीराज
ग्राम प्रधान संगठन
(उ0प्र0)

