Sun. Feb 15th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का किया शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की का किया शुरुआत

वर्ष 2025 में जीएसटी दरों में कभी की गई, जिससे ढाई लाख करोड़ की बचत होगी!

12 लाख रुपये तक की आय को सरकार पहले ही आयकर मुक्त कर चुकी है

पीएम मोदी ने पांच प्रमुख बातें कहीं:- आर्थिक मजबूती संग जीएसटी सुधार का सिलसिला चलेगा।

दूसरों पर निर्भर रहना मंजूर नहीं! चिप से शिप तक सब बनाना चाहते हैं।

भारत में निवेश करने के लिए जरूरी हर हर चीज मौजूद है।

आज देश का नागरिक स्वदेशी सामान खरीदना चाहता है।

आत्मनिर्भरता को रिसर्च में निवेश के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश आज गर्व के साथ बचत उत्सव मना रहा है। हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार जारी रहेगा। अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेंगे। जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती बढ़ेगी, कर का बोझ कम होता जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की शुरुआत करते हुए कहीं। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जीएसटी सुधार, मेक इन इंडिया पर बातें कीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की नीतियों की सराहना की और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, वर्ष 2017 में जीएसटी लाया गया और अब जीएसटी की दरें घटाई गई। आर्थिक मजबूती के साथ जीएसटी सुधार का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी में संशोधन से देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई! उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता और नीति निर्माण के साथ साथ कुशल युवा आबादी है। किसी देश में ये चीजें एक साथ नहीं हैं, जबकि भारत में निवेश के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है।

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की।

इस अवसर पर पीएम मोदी बोले आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने वाला बिजनेस मॉडल बनाइए। दूसरो पर निर्भर होने से ज्यादा विवशता कोई और नहीं हो सकती। बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा निर्भर रहेगा, उसका विकास उतना ही प्रभावित होगा! रूस से साझेदारी बढ़ा रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत रूस के साथ समय सिद्ध साझेदारी और मजबूत कर रहा। उन्होंने मास्को के साथ एके-203 राइफल और ब्रहमोस मिसाइलों के निर्माण में रक्षा सहयोग का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार व्यापार मेले का साझेदार देश रूस है। इसका मतलब है कि हम इस व्यापार मेले के माध्यम से एक समय-परीक्षित साझेदारी को और मजबूत बनाने में जुटे हैं। पीएम ने कहा कि कोई कंपनी बढ़ोतरी चाहती है तो भारत और उत्तर प्रदेश उसके लिए सबसे आकर्षक निवेश स्थान है।प्रधानमंत्री ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं। पुर्जे पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो। रूस के सहयोग से यूपी में लगी फैक्टरी से बहुत जल्द एके-203 रायफल का उत्पादन होने जा रहा है। उन्होंने टैक्स का गणित भी समझाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि यह इंटरनेशनल ट्रेड शो ब्रांड यूपी का उत्सव है। प्रदेश के इस सबसे बड़े मेले में आए सभी 75 जिलों के 2250 से अधिक प्रदर्शक इस उत्सव को मना रहे। इसके माध्यम से परंपरागत उद्यम को नया जीवनदान मिला है। हजार से अधिक प्रदर्शक शो में आए! नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में ट्रेड शो के शुभारंभ पर कहा कि 80 देशों के 550 से अधिक खरीदार यहां आ रहे। यह व्यापारिक मेला सामाजिक विविधता को प्रतिबिंबित करता है, जो प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

चिप से लेकर शिप तक आत्मनिर्भर होगा देश! पीएम मोदी ने कहा कि भारत वर्ष 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य पर बढ़ रहा है। संकल्प है आत्मनिर्भर भारत। दूसरों पर निर्भर होने से ज्यादा विवशता कोई और नहीं हो सकती। बदलती हुई दुनिया में जो देश जितना ज्यादा दूसरों पर निर्भर रहेगा, उसका विकास उतना ही प्रभावित होगा। इसीलिए भारत को अब किसी पर भी निर्भर रहना मंजूर नहीं। जो भी उत्पाद हम बना सकते हैं, बनाएंगे। हम चिप से शिप तक बनाना चाहते है।

हस्तशिल्पियों की कला को देश और दुनिया के सामने दिखाने का सबसे बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत के युवा को जॉब लेने वाला नहीं, देने वाला बनना होगा। इसके लिए यहां अनेक योजनाएं चल रहीं, जो तरक्की का आधार बनी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *