Sat. Nov 28th, 2026

चिल्हियां-बर्डपुर सड़क की मरम्मत के लिए 15.78 करोड़ से अधिक का बजट मंजूर

चिल्हियां-बर्डपुर सड़क की मरम्मत के लिए 15.78 करोड़ से अधिक का बजट मंजूर

सड़क पर लम्बे समय से बड़े-बड़े गड्ढे होने और जर्जर मार्ग से आवागमन
को लेकर राहगीरों को हो रही है परेशानी,सड़क मरम्मत होने से मिलेगी राहत

चिल्हियां सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र में चिल्हियां-परैया-बर्डपुर मार्ग की मरम्मत के लिए 15.78 करोड़ रुपए से अधिक का बजट मंजूर किया गया है। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी करीब 10 किलोमीटर सड़क की मरम्मत करायेगा। लम्बे समय से खराब उक्त सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क की खराब हालत के कारण कई लोग चिल्हियां-बर्डपुर सड़क से जाने के बजाय सनई चौराहे से नौगढ़ बाईपास होकर बर्डपुर पहुंचते हैं। इससे उन्हें अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और समय भी ज्यादा लगता है। स्थानीय लोगों को लम्बे समय से सड़क की मरम्मत का इंतजार है। वहीं मरम्मत के लिए बजट मंजूर होने के बाद क्षेत्र के लोगों में सड़क दुरुस्त होने की उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों सहित राहगीरों ने बताया कि चिल्हियां-परैया- बर्डपुर सड़क का बजट पीडब्ल्यूडी द्वारा मिलने से काम जल्द शुरू होगा, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर मार्ग से आवागमन आसान होगी और रोजाना आवागमन की परेशानी से राहत भी मिलेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *