Sat. Apr 18th, 2026

प्रेस क्लब सि0नगर के हुए चुनाव में भारत कन्नौजिया बने जिलाध्यक्ष:

प्रेस क्लब सि0नगर के हुए चुनाव में भारत कन्नौजिया बने जिलाध्यक्ष:

सिद्धार्थनगर। (News17 india ब्यूरो) प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर के चुनाव को लेकर 15 अप्रैल 2026 को मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और बड़े ही शांति पूर्वक मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का कार्यक्रम सांय 3 बजे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी में लगे सदर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने चुनाव स्थल का निरीक्षण किया। मतदान प्रक्रिया सुबह में काफी तेज रही, लेकिन शाम को कुछ धीमी हो गयी। वहीं जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए हर तरह प्रयास किया। लेकिन जिलाध्यक्ष प्रत्याशी भारत कन्नौजिया प्रेस क्लब चुनाव में अपनी रणनीति से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वीयों से सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजई घोषित हुए।

अब बात करें अन्य पदों की तो जिला कमेटी में कुल 9 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। जिन पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए उन उमीदवारों में विजय सिंह भास्कर जिला प्रभारी, मनोज पासवान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार मौर्या जिला उपाध्यक्ष, राज कुमार वर्मा वरिष्ठ जिला महामंत्री, प्रेमचंद गौड़ जिला मंत्री, श्याम नारायन सिंह वरिष्ठ जिला प्रवक्ता, नंदनी मौर्या जिला प्रवक्ता, दीपू पासवान जिला कोषाध्यक्ष, असलम अजीज संप्रेक्षक के पद पर निर्वाचित घोषित हुए।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रभारी विजय कुमार मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री सन्तोष कुमार गोड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं निर्विरोध निर्वाचित हुए पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार साथियों आपसी भाईचारा कायम करते हुए एक दूसरे का सहयोग करें और प्रेस क्लब जनपद- सिद्धार्थनगर को मजबूत बनाये।

प्रेस क्लब चुनाव में पूरे जिले के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया और चुनाव को सफल पूर्वक सम्पन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार कश्यप, सहायक चुनाव अधिकारी डा जावेद कमाल, मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार रावत, पीठासीन अधिकारी हरीश कुमार चौधरी, सहायक पीठासीन अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, मतदान अधिकारी प्रथम चन्द्रभान यादव, मतदान अधिकारी द्वितीय जितेन्द्र कुमार, मतदान अधिकारी तृतीय दीपक कुमार की देखरख में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सुनिश्चित करने हेतु जोनल प्रभारी सन्तोष कुमार गोंड, सहायक जोनल प्रभारी देवदत्त शुक्ला, अतिरिक्त जोनल प्रभारी देव इन्द्र शुक्ला, सहयोगी के रूप में देवानंद शुक्ला व देवशरण शुक्ला मौजूद रहे।

चुनाव परिणाम के घोषणा के पश्चात प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें सदर मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह एवं प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में निर्वाचन में लगे कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा निर्वाचित घोषित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर मुंह मीठा कराया तथा नए जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर बधाई दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *