Mon. Feb 9th, 2026

भरथापुर के 118 परिवारों का वनवास होगा खत्म, बसाई जायेगी नई कालोनी

भरथापुर के 118 परिवारों का वनवास होगा खत्म,बसाई जायेगी नई कालोनी

तीन तरफ से नदियों व जंगलों से घिरे गांव के विस्थापन के लिए ₹21.55 करोड़ स्वीकृति

नेपाल सीमा से सटे गांव का मुख्यमंत्री योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बीते बुधवार को कौड़ियाल नदी में 30 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी थी

पीड़ितों को सीएम ने सौंपे चेक,कहा-इस दुःख की घड़ी में सरकार आपके साथ

बहराइच की कौड़ियाल नदी में नाव पलटने से 2 की मौत,सात लापता,13 को सुरक्षित बचा लिया गया

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिवारजनों को आर्थिक मदद के साथ जताई सांत्वना

बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौड़ियाला नदी में नाव पलटने की घटना से पीड़ित परिवारों से रविवार को मुलाकात करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। सीएम ने चार-चार लाख के चेक के साथ ही अन्य राहत सामग्री सौंपी। इससे पहले कतर्निया जंगल के घने क्षेत्र में बसे भरथापुर गांव का हवाई सर्वेक्षण ने किया। सीएम योगी अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक माह में पीड़ित परिवारों को विस्थापित किया जाए। इसके लिए 21 करोड़ 55 लाख की राशि भी स्वीकृत की है।

पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भरथापुर गांव के नाम से कॉलोनी बनाकर ग्रामीणों को आवास मुहैया करवाया जाए। इसके साथ ही भरथापुर जैसे अन्य गांव के लोगों को भी विस्थापित करने की योजना बनाए और प्रस्ताव बनाकर बजट के लिए शासन को भेजें। पीड़ित परिवारीजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि गांव का हवाई सर्वेक्षण किया है। जंगल के बीच और वह भी रिजर्व फारेस्ट के बीच बचे भरथापुर गांव में कुल 118 परिवार रह रहे हैं। किसी के पास भी पक्का मकान नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि यह अत्यंत दुख की बात है कि बाजार से लौटते समय घटना के समय नाव में सवार 22 लोगों में से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि महिला सहित दो लोगों को जान गंवानी पड़ी और सात लापता लोगों की तलाश जारी है,रेस्क्यू टीम ने शिवनंदन (50) व सुमन (28) का शव नदी से बरामद किया। जंगलों के बीच हादसा होने की जगह पर नदी में मगरमच्छ एवं अन्य खतरनाक जीव है। रेस्क्यू के लिए नौकाएं लगाई गई है। रेस्क्यू के दौरान पानी रोकने की कोशिश करने पर सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ ऊपर आने से स्थिति और भी मुश्किल हो गई। भरथापुर के 118 परिवारों को विस्थापित करने के लिए 21 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक विस्थापित परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के साथ ही संपत्ति का उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम आवास योजना के तहत आवास देने की घोषणा की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *