लखनऊ: दिनांक 31 जुलाई 2025
भारतीय लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सफल एवं भव्य रूप से हुआ सम्पन्न
पारंपरिक लोक संस्कृति कार्यक्रम में विभिन्न रंगों-संगीत और नृत्य की मधुर मुस्कान ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया
लखनऊ: दिनांक 31जुलाई 2025 को अतरौली (मायापुरी कॉलोनी) सोशल कल्चरल एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी, मायापुरी कॉलोनी, अतरौली, लखनऊ के तत्वावधान में भारतीय लोक संस्कृति पर आधारित एक भव्य पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मायापुरी कॉलोनी के उपवन प्रांगण में किया गया। जिसका उद्घाटन पूरन सिंह अधिकारी पूर्व सैनिक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संस्था के अध्यक्ष ने अतिथिओ और सम्मानित दर्शको कलाकारों मातृशक्ति का स्वागत किया इस अवसर पर पारंपरिक लोक संस्कृति के विभिन्न रंगों – संगीत और नृत्य की मधुर मुस्कान ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने देश की विविध लोक कलाओं का ऐसा अद्भुत समागम प्रस्तुत किया कि उपस्थित दर्शकजन मानो संपूर्ण भारत की लोकसंस्कृति का विहंगम दृश्य एक स्थान पर देख रहे हों।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय लोक संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन एवं विकास था। इस सार्थक आयोजन का निर्देशन विजय सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। गायन कलाकारों में लक्ष्मण, राजेश्वरी, मंजू पांडेय, विमला रावत ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से समां बांधा। वहीं नृत्य प्रस्तुतियों में कलाकार प्राची रावत, रश्मि सिंह, मानशी, पिहू, जगदीके तथा कमल ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त की। यह आयोजन लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।

