सिद्धार्थनगर 08/10 सितंबर 2025
भा0कि0यू0 टिकैत गुट ने 25 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया धरना
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के द्वारा किसान समस्याओं को लेकर दिनांक-08 सितंबर 2025 से 10 सितंबर से 03दिन से जिला कलेक्ट्रेट परिसर पर किसान पंचायत का आयोजन कर किसानों की समस्याओं को लेकर 25 सूत्रीय ज्ञापन देकर निम्नवत मांग किया है…
1- जनपद-सिद्धार्थनगर में सभी ब्लाकों में जो सांभा मंसूरी का बीज वितरण किया गया है वह बीज खराब क्वालिटी होने के वजह से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। सम्बन्धित दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए किसानों की क्षतिपूर्ति अविलम्ब दिलायी जाय।
2-जनपद-सिद्धार्थनगर में खाद की कालाबाजारी सचिव व कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है जिसके कारण किसान कई दिनों लाईन में लगने के बाद भी खाद नहीं पा रहा है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये किसानों को खाद दिलायी जाय।
3- सरयू नहर में पानी नहीं जा रहा है जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। कुछ नहर ऐसे भी हैं जिसमें आज तक पानी नहीं छोड़ा गया जिससे किसानों का फसल नुकसान हो रहा है,जिसके दृष्टिगत नहरों और ट्यूबलों द्वारा पानी अविलम्ब छोड़ा जाय ताकि किसानों की फसल को सूखे से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
4- ड्रेनेज खण्ड (सिंचाई विभाग) में बिना टेण्डर का अभी अगस्त 2025 में आपके द्वारा भुगतान किया गया है। सभी कार्यों का प्वाइन्ट (कहां पर) तथा किस जे०ई० के द्वारा एम०बी० किया गया है और कितने का बिल भुगतान किया गया है। सभी कार्यों को टेण्डर निकाला गया था कि नहीं, यदि नहीं तो क्यों पारदर्शिता नहीं रखी गयी है। भुगतान फार्मों का भी उल्लेख करें और कितनी-कितनी धनराशि किस-किस फर्म पर भुगतान हुआ है, सभी सूचना उपलब्ध कराया जाय।
5- राजकीय नलकूल कितने संचालित हैं और कितने बन्द है उसकी सूची उपलब्ध करायी जाय। चेतिया नलकूप सं0-66 की पाइपें टूट चुकी हैं जो माईनर तक पानी नहीं पहुंच रहा है उसे तुरंत ठीक कराया जाय।
6- जिले के अन्तर्गत सभी तहसीलों में लेखपालों द्वारा जो मनमानी तरीके से जो हिस्साकशी किया गया है, वह पूर्ण रूप से गलत है, उसे निरस्त करके भौतिक सत्यापन करके हिस्साकशी कराया जाय।
7- जन्म प्रमाण-पत्र जो तहसीलों द्वारा बनाया जा रहा है उसमें जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसको सरल नियम से बनाया जाय।
8- किसानों की जमीन जो सरकारी कामों में लिया जा रहा है उसे सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाय।
9- उसका-धानी मार्ग से सम्पर्क मार्ग ग्राम-सुगही जो ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा सन् 2022-23 में बना लेकिन अनुबन्ध के शर्त के विपरीत मात्र 03 वर्ष में सड़क उखड़ रही है। उसकी जांच कराकर पुनः अनुबन्ध के अनुसार कार्य कराया जाय तथा करमा से अयार रोड करही तक गड्ढे में तब्दील व कुर्थिया चौराहे से लक्ष्मीगंज तक रोड खराब है, शीघ्र बनवाया जाये।
10- जनपद में वर्षा न होने की वजह से किसानों का फसल सूख रहा है सर्वे कराकर जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय।
11- रजिस्ट्री (बैनामा) में जो स्टाम्प फीस में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी की जा रही है, जिससे किसानों पर बोझ पड़ रहा है, इसे तत्काल वापस किया जाये।
12- जनपद-सिद्धार्थनगर अन्तर्गत बांसी तहसील ब्लाक मिठवल में खुटेहना चौराहे से नचनी पिड़वा सियरा ठूडी व दुभरा तक रोड क्षतिग्रस्त हो गया है, जो कि अभी मात्र 02 साल पहले बना था, क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है, तत्काल उसे बनवाया जाय।
13- सिद्धार्थनगर अन्तर्गत ब्लाक-बढ़नी अन्तर्गत औदहीकला गाटा सं0-660 के पूरब तरफ पी०डब्लू०डी० रोड में पानी निकासी का पाइप लगा था, जो कि पानी नही निकल पाता है, उसके सामने पूरब तरफ नहर में साइफन अथवा पाइप लगाया जाय, यदि पाइप नही लगा तो लगभग सैकड़ो बीघा का फसल बर्बाद हो जायेगा।
14- इटवा विधान सभा अन्तर्गत इटवा-बांसी मार्ग के मध्य बरगदवा पूर्वी से ग्राम खखरा खखरी टोला-खखरा का सम्पर्क मार्ग लगभग 10 वर्ष से क्षतिग्रस्त हो गया है। राहगीरों को चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उक्त मार्ग को तत्काल बनवाया जाय।
15- बांसी-तहसील अन्तर्गत बांसी-धानी मार्ग पर रोडवेज बस चलवाया जाय।
16- बांसी अन्तर्गत असोगवा नगवा बांध पर जंगल सफाई का काम मशीन द्वारा करवाया जा रहा है जब पेमेन्ट मनरेगा तहत किया जा रहा है, कृपया जंगल सफाई का काम मजदूरों से करवाया जाय।
17- जोगिया ब्लाक अन्तर्गत सहकारी समिति सेहुड़ा, पलिया कार्यालय कटहना में एक बार यूरिया खाद आया दुबारा नही आया कृपया अविलम्ब यूरिया खाद मंगवाया जाय।
18- जोगिया ब्लाक अन्तर्गत ग्राम-बैजनथा टोला-लमुइया में बूढ़ी राप्ती नदी का कटान जोरो पर है, यदि समय रहते नदी में ठोकर नही लगा तो पूरा गांव नदी में विलीन हो जायेगा, तत्काल ठोकर लगवाया जाय।
19- बांसी तहसील के ब्लाक मिठवल अन्तर्गत साधन सहकारी समिति तिलौला का भवन गिरने के कगार पर है छल से पानी टपकता है, जिससे खाद रखने में काफी परेशानी होता है, नया भवन निर्माण करवाया जाय।
20- बांसी तहसील अन्तर्गत तिलौली से धवर होते हुए रमवापुर भैया का रोड टूटकर गड्ढा हो गया है, उसको तत्काल बनवाया जाय, जिससे क्षेत्रीय किसानों को आने-जाने में सुविधा मिल सके।
21- बांसी तहसील अन्तर्गत गोनहा डीह छपिया नानकार से भूतनाथ तक का रोड टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिसको अविलम्ब बनवाया जाय।
22- जनपद-सिद्धार्थनगर एन०एच० रोड उसका मार्ग काफी दिनों से आधा-अधूरा निर्माण पड़ा हुआ है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है, जल्द से जल्द ठीक करवाया जाय।
23- प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना भीमापार, सेमरनार, महनगा नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में दो महीने पहले जांच चला लेकिन इन क्षेत्रों के लेखपालों द्वारा दलालों के माध्यम से या डायरेक्ट जिससे पैसा (रिश्वत) मिलता उन्हीं लोगों को स्थलीय निरीक्षण किया गया, उन्हीं लोगों को पात्र किया गया, यह नगर पालिका द्वारा किया गया जो गरीब निर्धन आवासहीन मजदूर लोगों को नहीं मिला, न ही आवेदनों पर निरीक्षण किया गया, पुनः जांच कर नियमानुसार आवास दिया जाये। रिश्वतखोर लेखपालों पर कार्यवाही किया जाए।
24- भीमापार में पोखरे किनारे जे०सी०बी० से कराये गये गड्ढे में फिसल कर गिरने से 14 अगस्त 2025 की रात में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी, जिससे उस सड़क से गुजरने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और उस सड़क पर जो खम्भे हैं, उस पर लाइट की भी व्यवस्था नही है, खम्भों पर लाइट की व्यवस्था के साथ सड़क किनारे हुए गड्ढे को पटवाकर पोखरे किनारे जो सड़क है, उसका जीर्णोद्धार कराने की कृपा करें।
25- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2024-25 में जिन 875 लोगों का प्रशिक्षण हुआ था, प्रशिक्षण हुए एक वर्ष बीत गया है, लेकिन अभी तक उन लोगों को टूलकिट वितरित नही किया गया, उन लाभार्थियों को जल्द से जल्द टूलकिट वितरित करने का आदेश देने की कृपा करें।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग, जिला कृषि अधिकारी, ए०आर० कोआपरेटिव, अधिशासी अभियन्ता नलकूप, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर, जिला उद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर इत्यादि सभी की उपस्थिति हमारी पंचायत में सुनिश्चित किया जाय।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि हमारी उपरोक्त सभी मांगे नही मानी गयी तो भारतीय किसान यूनियन क्षेत्रीय जनता के सहयोग से धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी, जिसकी सारी
जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान अरबिन्द शुक्ला जिला संरक्षक,प्रदीप कुमार जिलाध्यक्ष,कन्हैया लाल पटेल, हरिश्चन्द्र मण्डल उपाध्यक्ष बस्ती रामपुजन मण्डल उपाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, घनश्याम चौरसिया तहसील अध्यक्ष बांसी,सुखदेव सिंह वर्मा जिला उपाध्यक्ष,अब्दुल रसीद जिला कार्यकारिणी सदस्य के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

