लखनऊ: 26 जुलाई 2025
महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 01करोड़ महिलाएं प्रदेश में सशक्तिकरण की लिख रही हैं नई गाथा-सीएम योगी
पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे हैं अनेक कार्य-सीएम योगी
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम और लखपति दीदी का अभियान भी इसी कड़ी का हिस्सा है। यह महिला स्वावलम्बन के उत्कृष्ट उदाहरण हैं,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 01 करोड़ महिलाएं प्रदेश भर में सशक्तिकरण की एक नई गाथा लिख रही है।

