मानव तस्करी की आशंका में SSB की कार्रवाई, दो नाबालिग लड़कियों का किया रेस्क्यू
दोपहिया वाहन से भारत से नेपाल जाने की कोशिश के दौरान बढ़नी क्षेत्र में पकड़े गए युवक समेत दोनों को एसएसबी ने AHTU पुलिस को सौंपा
बढ़नी, सिद्धार्थ नगर। 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘C’ कंपनी बढ़नी के जवानों ने आसूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। इस दौरान एक 22 वर्षीय युवक को भी पकड़ा गया। मामला मानव तस्करी की आशंका से जुड़ा होने के कारण तीनों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) पुलिस सिद्धार्थनगर के सुपुर्द किया गया।
SSB के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को ‘C’ कंपनी बढ़नी को सूचना मिली थी कि एक युवक दो लड़कियों को दोपहिया वाहन से भारत से नेपाल की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान तीनों को सीमा स्तंभ संख्या 567/2 के पास आते हुए देखा गया,युवक ने वाहन खड़ा कर दिया और तीनों पैदल सीमा की ओर बढ़ने लगे। बीओपी पर तैनात SSB कर्मियों ने तीनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और नेपाल में किसी होटल में खाना खाने के लिए जा रहे हैं। दोनों लड़कियों ने भी शुरुआत में खाना खाने के लिए नेपाल जाने की बात कही। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर SSB की ओर से तत्काल पुलिस और संबंधित छळ को सूचना दी गई।
सभी टीमों की मौजूदगी में गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक की पहचान मोहम्मद तसव्वर सलमानी (22) के रूप में हुई, जबकि दोनों लड़कियों की उम्र क्रमशः 16 और 17 वर्ष पाई गई। SSB के मुताबिक, पूछताछ के दौरान युवक ने दोनों लड़कियों को नेपाल के किसी होटल में खाना खिलाने के लिए ले जाने की बात बताई। इसके बाद टीमों ने दोनों नाबालिगों के पिता से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पिता ने दोनों लड़कियों को रोककर रखने और स्वयं मौके पर पहुंचने की बात कही।
रेस्क्यू की गई नाबालिगों का विवरण:
प्रियंका (16 वर्ष), पुत्री रामतौल, ग्राम एवं पोस्ट मोहनकोला, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर।
रचना (17 वर्ष), पुत्री रामतौल, ग्राम एवं पोस्ट मोहनकोला, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर। पकड़े गए युवक का विवरण-मोहम्मद तसव्वर सलमानी (22 वर्ष), पुत्र इम्तियाज अहमद, निवासी गांव
मोहनलाल, पोस्ट बढ़नी, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर।
SSB के अनुसार, दोनों लड़कियों के नाबालिग होने और परिस्थितियों को देखते हुए उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। एसएसबी ने मानव तस्करी की आशंका को ध्यान में रखते हुए दोनों नाबालिग लड़कियों और युवक को 29 सितंबर 2026 की रात 9:05 बजे आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए AHTU पुलिस सिद्धार्थनगर के सुपुर्द कर दिया. सोर्स विज्ञप्ति।

