सिद्धार्थनगर 19 अक्टूबर2020
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा रघुवर प्रसाद जयसवाल इंटर कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा सम्मान के संबंध में रघुवर प्रसाद जयसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार सिद्धार्थ नगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें 200 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विशेष सचिव/नोडल अधिकारी मंजूलता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा प्रतिभाग किया गया l कार्यक्रम में पांच छात्राओं एवं 2 छात्रों द्वारा बालिकाओं के के विरुद्ध हिंसा एवं प्रांत के संबंध में विचार प्रस्तुत किया गया।
श्रीमती मंजू सिंह महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा छात्राओं को यौन शोषण एवं घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के लिए विशेष कानूनी धाराओं एवं आत्मररक्षा के संबंध में पूरी जानकारी दी गई l मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा छात्रों को बालिकाओं की रक्षा एवं सम्मान करने की सलाह दी गयी l
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)
