सिद्धार्थनगर: दिनांक 30 सितंबर 2025
मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम जनपदीय पुलिस ने अपने-अपने थानाक्षेत्रों में महिलाओं/छात्राओं/बालिकाओं को किया जागरुक
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा महिला चौपाल लगाकर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त
#सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु मिशन शक्ति फेज-05 अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 30.09.2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जनपद के थानो पर नियुक्त महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र की महिलाओं/ बालिकाओं को सुरक्षा के सम्बन्ध में बताया गया तथा महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु शारदीय नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत मन्दिरों, धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस बल की ड्युटी लगाई गई है।
शारदिय नवरात्रि के शुभारम्भ के अवसर पर मन्दिरों, धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर महिला चौपाल लगाकर महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवम् सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

