मिशन शक्ति के तहत डीजीपी उ0प्र0 के आदेश पर थाना गोल्हौरा पर छात्रा सोनल त्रिपाठी को बनाया गया एक दिन का थानेदार
“मिशन शक्ति फेज 05” अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के प्रति थाना गोल्हौरा पुलिस ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन,बालिकाओं के सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेश के क्रम में थाना गोल्हौरा पर छात्रा सोनल त्रिपाठी को बनाया गया एक दिन का थानेदार”
सिद्धार्थनगर: दिनांक 28 सितंबर 2025
सिद्धार्थनगर: आज दिनांक 28.09.2025 को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थ नगर प्रशान्त कुमार व क्षेत्राधिकारी, इटवा जनपद सिद्धार्थनगर शुबेन्दू सिंह के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति फेज 05” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद सिद्धार्थनगर में बालिकाओं के सशक्तिकरण, विश्वास व जागरूकता का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के लिटिल फ्लावर स्कूल, थानाक्षेत्र बांसी जनपद सिद्धार्थनगर की छात्रा सोनल त्रिपाठी पुत्री श्रीप्रेमकान्त त्रिपाठी साकिन गोठवा घाट थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर को थाना गोल्हौरा के “एक दिन का थानेदार” बनाया गया!
इस दौरान छात्रा द्वारा थाने पर आने वाली आम जनता की शिकायतों/ समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए! थानेदार/छात्रा ने थाने के अभिलेखों की जानकारी ली, छात्रा जनपद पुलिस के साथ कार्य करके काफी उत्साहित हुई तथा सिद्धार्थनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

