Thu. Apr 23rd, 2026

मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा नगर पालिका परिषद, बांसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसी का किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़/सिद्धार्थनगर
दिनाँक-26-07-020

मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा नगर पालिका परिषद, बांसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसी का किया निरीक्षण

आज दिनांक 26.7.2020 को मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा नगर पालिका परिषद, बांसी के वार्ड में साफ सफाई, कंटेनमेंट जोन में आवश्यक व्यवस्था एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसी का निरीक्षण किया गया l
निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी बांसी,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बांसी उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साफ सफाई करने का निर्देश दिया गया इसके साथ ही साफ सफाई में लगे सफाई कर्मियों को ग्लब्स, जूता,मास्क,हेडकैप एवं जैकेट आदि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए l
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कुछ जगह जल जमाव था, जिसे निकालने के निर्देश दिए गए कोविड के सैंपलिंग सेंटर का भी निरीक्षण में किया गया l

Related Post