मोदी सरकार देशहित को सर्वोपरि रखकर भारत को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए कार्य किया
आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना हो, या फिर सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना हो,हर कदम पर राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी.
आत्म निर्भर भारत के सपनो को साकार करना,स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना, डिजिटल इंडिया की पहल और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी
धारा 370 और 35A को हटाने का ऐतिहासिक फैसला हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक, इन कदमों ने भारत की ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया
पीएम किसान सम्मान निधि, योजना से लाखों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया
आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी, तो वहीं उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई
संपादकीय :- जर्नलिस्ट विजय कुमार मिश्रा की कलम से….
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा है। यह वो पार्टी है जिसने अपनी कुर्सी बचाने के लिए नहीं, बल्कि भारत को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए काम किया है। चाहे वह अर्थव्यवस्था को गति देना हो, आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना हो, या फिर सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना हो, बीजेपी ने हर कदम पर राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी है।
आत्मनिर्भर_भारत: बीजेपी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों के जरिए देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया है। स्टार्टअप्स को बढ़ावा, डिजिटल इंडिया की पहल और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है। यह सब सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया गया।
सुरक्षा के मोर्चे पर बीजेपी ने कठोर निर्णय लिए हैं। धारा 370 और 35A को हटाने का ऐतिहासिक फैसला हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक, इन कदमों ने भारत की ताकत को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। यह दिखाता है कि बीजेपी की नजर सत्ता पर नहीं, बल्कि देश की अखंडता और सुरक्षा पर केंद्रित है।
किसानों के कल्याण के लिए बीजेपी सरकार ने कई योजनाएं शुरू कीं, जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, इस योजना से लाखों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा, कृषि सुधारों ने किसानों को अधिक स्वतंत्रता और बाजार तक पहुंच दी। यह सब दर्शाता है कि बीजेपी का लक्ष्य हर भारतीय को सशक्त बनाना है, न कि केवल सत्ता में बने रहना।
“सबका साथ-सबका विकास” सामाजिक जन-कल्याण के क्षेत्र में भी बीजेपी ने अभूतपूर्व काम किया है। आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी, तो वहीं उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों ने भारत को एक नई दिशा दी,
बीजेपी ने हमेशा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोने का काम किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो या काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास, इन प्रयासों ने भारत की सांस्कृतिक धरोहरो को नया जीवन दिया। यह दिखाता है कि भाजपा का विजन सिर्फ सियासत तक सीमित नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को मजबूत करना है।

