Sat. May 2nd, 2026

यूपी सरकार ने अयोध्या धाम में पंचकोसी परिक्रमा मार्गों पर नॉन-वेज खाने पर पूरी तरह रोक लगाने का किया फैसला

यूपी सरकार ने अयोध्या धाम में पंचकोसी परिक्रमा मार्गों पर नॉन-वेज खाने पर पूरी तरह रोक लगाने का किया फैसला

अयोध्या के इन मार्गों पर न सिर्फ दुकानो बल्कि होटलों और रेस्टोरेंट्स में नॉन-वेज खाना बेचना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा

अयोध्या में ऑनलाइन डिलवरी पर भी पंचकोसी परिक्रमा के दौरान पूर्णतया नानवेज पर प्रतिबंध लागू रहेगा

अयोध्या से News17 india संवाददाता विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट…

यूपी,अयोध्या: प्रदेश सरकार का कहना है कि यह कदम अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पवित्रता बनाए रखने के लिए उठाया गया है. अब इन मार्गों पर न सिर्फ दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट्स में नॉन-वेज खाना बेचना मना होगा, बल्कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी नॉन-वेज ऑर्डर नहीं किया जा सकेगा.

प्रदेश सरकार द्वारा इसके साथ ही गेस्ट हाउस और होमस्टे में भी नॉन-वेज खाना परोसने पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन का कहना है कि स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि श्रद्धालुओं के आने के बावजूद कुछ पर्यटक ऑनलाइन ऐप्स के जरिए नॉन-वेज खाना मंगवा रहे थे, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं.

राज्य प्रशासन ने साफ किया है कि इस फैसले के पालन के लिए इलाके में लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. सभी दुकानदारों, होटल संचालकों और ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को इस फैसले की जानकारी दे दी गई है. सरकार का उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह पवित्र और श्रद्धामय माहौल मिले।

(श्रोत विज्ञप्ति)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *