सिद्धार्थनगर: 10 जनवरी 2026
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,उसका बाजार का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी ने एमओआईसी के अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा वैक्सीन फ्रीज बन्द पाए जाने पर व्यक्त की गई कड़ी नाराजगी
सिद्धार्थनगर से News17 india संवाददाता विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट।
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंजीकरण कक्ष, पूछताछ केन्द्र, दवा वितरण कक्ष को देखा गया। आज ओपीडी में 68 मरीज आये थे। पैथॉलाजी में 08 मरीज आये थे। डीएम के निरीक्षण के दौरान वैक्सीन फ्रीज बन्द पाया गया,जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
निरीक्षण के दौरान एमओआईसी अनुपस्थित पाये गये,जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जनऔषधि केन्द्र में दवा वितरण नही हो रहा था सिर्फ 02 लोगो को दवा दिया गया था,जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 24 घन्टे स्वास्थ्य केन्द्र खुला रहना चाहिए,इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा औषधि भण्डार कक्ष का निरीक्षण किया गया।

