Thu. Sep 10th, 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत के दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत के दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

11 सितंबर को व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के साथ प्रस्तावित है द्विपक्षीय बैठक

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आएंगे। 11 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेरकोव ने मंगलवार को पुतिन और मोदी की मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस भारत को अपने प्रमुख रणनीतिक साझेदारों में से एक मानता है।उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध मास्को के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और रूस भारत के साथ अपने रिश्तों को विशेष महत्व देता है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेरकोव ने कहा कि भारत के साथ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने को लेकर बातचीत का इंतजार कर रहे हैं। ब्रिक्स सम्मेलन का बचाव करते हुए रूसी प्रतिनिधि ने कहा कि यह संगठन किसी देश के खिलाफ नहीं है।खाड़ी देश के युद्ध के असर पर चर्चा कर सकते है। दोनों नेता गल्फ की खाड़ी में जारी तनाव भी बातचीत का हिस्सा वन सकता है। रूस का कहना है कि खाड़ी में चल रही घटनाओं का असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे में दोनों नेता इसके आर्थिक और रणनीतिक असर पर भी चर्चा कर सकते हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेरकोव ने कहा कि भारत को रूस के अत्याधुनिक एसयू-57 लड़ाकू विमानों की विक्री का मुद्दा दोनों देशों के बीच बातचीत के एजेंडे में शामिल है। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी भारत-रूस वालों के दौरान एसयू 57 की संभावित विक्री पर चर्चा ही सकती है। क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेरकोव ने दोनों देशों के चीच बढ़ते संबंध को वैश्विक स्तर पर बहुत महत्त्वपूर्ण है। श्रोत विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *