‘राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन’ के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी डीपीआरओ को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
कानपुर देहात से न्यूज़ 17 इंडिया संवाददाता दिनेश मिश्र की रिपोर्ट…
कानपुर देहात- 15 जुलाई 2026
कानपुर देहात, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे व प्रदेश सचिव के नेतृत्व में 15 जुलाई को माती जिला मुख्यालय में करीब दो दर्जन प्रधानों ने जिलाधिकारी एवं डीपीआरओ के
माध्यम से प्रधानों की समस्या को लेकर पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सचिव की अगुवाई में दो दर्जन प्रधानों ने डीएम कार्यालय एवं डीपीआरओ को ज्ञापन सौपकर मांग किया कि ग्राम पंचायतों के भुगतान में आ रही विसंगतियों को दूर कर अतिशीघ्र भुगतान कराएं जाएं।
प्रदेश सचिव दिनेश मिश्र ने मीडिया को जानकारी दी कि पूर्व में आरईएस के जेई द्वारा स्टीमेट बनाए गए थे,उन्ही स्टीमेट को आधार मान भुगतान कराया जाए। कंसलटेंशन जेई द्वारा जो पलावलियां प्रमाणित की गई उसी अनुसार निर्माण कार्य भी कराए गए। अतः हमारी मांग है कि उसी निर्माण के आधार पर भुगतान कंसलटेंशन जेई की रिपॉट के आधार पर ही कराया जाए।
प्रदेश सचिव दिनेश मिश्र ने 2026-27 की कार्य योजना शीघ्र बनावाने हेतु समस्त संबंधित को प्रभावी निर्देश दिए जाए। क्योंकि प्रायः देखा गया है कि आड़िट के नाम पर ग्राम प्रधानो का शोषण किया जाता रहा है। व्यक्तिगत हस्तक्षेप करके आड़िट के नाम शोषण न होने देने की मांग की है। आगामी तीन महीने के भीतर आड़िट का कार्य पूरा कराया जाए,जिससे ग्राम प्रधानो/प्रशासकों को कोई विसंगति उत्पन्न न हो। ग्राम पंधान संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी एवं डीपीआरओ से उपरोक्त बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय, प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा, रामबली सिंह, बेचेलाल, मोहन लाल, नितिन कुमार, विजय पाल, लालमन दिवाकर, जयवीर, उमेश बाबू, लल्लन मिश्र, शैलेंद्र सिंह, इन्द्र पाल सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे।

