जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर: दिनांक 03 दिसंबर 2025
राष्ट्रीय लोक अदालत को भव्य एवं सफल बनाए जाने हेतु न्यायिक अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया
सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार आज प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोहम्मद रफी की अध्यक्षता में दिनांक 13-12-2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, मनोज कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट,अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अरूण कुमार-चतुर्थ अपर सिविल जज सी०डि०,शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरकण, वकील सिविल जज सी०डि०/एफ०टी०सी०, धम्म कुमार सिद्वार्थ सिविल जज जू०डि०,श्रेय कुमार वर्मा सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी०-प्रथम एवं श्रीमती ऋचा चौधरी सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी०-द्वितीय उपस्थित रहे।
बैठक में प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मोहम्मद रफी ने कहा कि लोक अदालत में वे ही वाद शामिल किए जाएं जिनमें समझौते की प्रबल संभावना हो। इसके लिए प्रत्येक न्यायिक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने न्यायालय में अधिक से अधिक लंबित व विचारणीय मामलों की सूची तैयार करें और उनमें से प्रकरणों का चयन करें उन्हें निस्तारित कराने पर जोर दें। विशेष रूप से चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, एम०वी० एक्ट, बैंक ऋण वसूली, विद्युत बिल विवाद, श्रम संबंधी मामले, एवं अन्य सिविल प्रकृति के प्रकरणों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।बैठक के अंत में सभी न्यायिक अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में आधिक से अधिक वाद निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि वे पैरालीगल वालिन्टियर के माध्यम से जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट बाजार तहसील मुख्यालय, बैंक आदि जगहों पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु लोक अदालत एवं उसमें नियत की जा सकने वाले वादों की अधिकाधिक जानकारी व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करे व जनसहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त आशय की जानकारी शैलेन्द्र नाथ,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर ने दी है।

